April 26, 2024

ब्रह्मास्त्र सुकमा । छत्तीसगढ़ के सुकमा में रविवार देर रात सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स) जवान ने अपने साथियों पर एके-47 से फायरिंग कर दी। घटना में 4 जवानों की मौत हो गई, जबकि 3 घायल हैं। इनमें 2 जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें चॉपर से रायपुर रेफर किया जा रहा है। घटना के बाद आरोपी जवान को हिरासत में ले लिया गया है। अभी तक फायरिंग का सही कारण सामने नहीं आ सका है। आईजी, सीआरपीएफ, एडिशनल एसपी कोंटा लिंगनपल्ली कैंप पहुंच चुके हैं। आईजी बस्तर, कलेक्टर सुकमा और एसपी सुकमा भी मौके पर जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, घटना कोंटा विकासखंड के ग्राम लिंगनपल्ली स्थित 217 बटालियन कैंप की है। देर रात करीब 3.15 बजे सीआरपीएफ जवान रितेश रंजन ने अपने साथियों पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से 2 जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। इसी कैंप में 85वीं बटालियन के जवानों का भी कैंप है। देर रात गोली चलने से हड़कंप मच गया। अन्य जवान दौड़ कर मौके पर पहुंचे। इसके बाद अफसरों को जानकारी दी गई।