April 16, 2024

ब्रह्मास्त्र उज्जैन। मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन नगरी अद्भुत नगरी है। इस बार शिवरात्रि 22 फरवरी को आएगी। लेकिन इसके पहले 21 फरवरी को महाकाल की नगरी को सजाया जाएगा और सभी लोग का आनंद से शिवरात्रि मनाएंगे। उन्होंने कहा कि महाकाल महाराज मंदिर परिसर विस्तार योजना के तहत किए जा रहे कार्यों को भी शिवरात्रि के पूर्व पूर्ण कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज रुद्रसागर मैं तैयार की जा रही श्री महाकाल महाराज मंदिर परिसर विस्तार योजना का निरीक्षण किया। उन्होंने पैदल चलकर निर्माण कार्यों को देखा। मुख्यमंत्री ने आधार स्तंभ, भित्ति चित्रों एवं म्यूरल वॉल, कमल तालाब, सप्त ऋषि मंडल, शिव आनंद तांडव स्तंभ, शिव स्तंभ, शिव मूर्तियां, त्रिपुरासुर वध आदि पॉइंट पर जाकर बारीकी से काम कर रहे कारीगरों को देखा। निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडियो से चर्चा में कहा कि श्री महाकाल महाराज मंदिर परिसर विस्तार योजना कुल 730 सौ करोड़ रुपए की इस योजना में से अभी 368 करोड़ के निर्माण कार्य चल रहे हैं। सभी निर्माण कार्य महाशिवरात्रि के पहले पूरे कर लिए जाएंगे। इस आशय के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति एवं महाकाल से जुड़ी हुई कथाएं, परंपराएं, मान्यताएं आदि का अंकन इस पूरे परिसर में इस तरह से किया जा रहा है, जिससे कि यहां आने वाले तीर्थयात्रियों को अलौकिक अनुभव प्राप्त होगी। सीएम ने कहा कि त्रिवेणी संग्रहालय से महाकालेश्वर मंदिर तक व जाने वाले पाथवे पर 108 खंबे बनाए जा रहे हैं। जिनमें प्रत्येक खंबे पर धार्मिक परंपरा इतिहास से जुड़ी हुई कथाओं का अंकन होगा।

मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान चल रहे निर्माण कार्यों पर संतोष व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक पारस जैन, जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष विभाष उपाध्याय, पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र कुमार शुक्ल मौजूद थे।