April 16, 2024

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली। हर साल की तरह इस साल भी प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दिवाली सुरक्षा बलों के साथ ही मना रहे हैं। प्रधानमंत्री फिलहाल नौशेरा सेक्टर पहुंच चुके हैं। यहां उन्होंने सैनिकों के साथ करीब एक घंटा बिताया और उन्हें मिठाई भी खिलाई। दो साल पहले यानी 2019 में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और धारा 35 ए हटाई गई थी। इसके बाद पीएम दिवाली मनाने के लिए राजौरी ही गए थे। रिपोर्ट के मुताबिक, पीएम मोदी ने ब्रिगेड मुख्यालय में जवानों के साथ चाय पी और दोपहर का भोजन करेंगे। मोदी यहां पर सशस्त्र बलों की तैयारियों के बारे में जानकारी लेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री जवानों को संबोधित भी कर सकते हैं। इस दौरान वो जवानों का उत्साह बढ़ाएंगे।
जवानों के साथ उल्लास का पर्व
प्रधानमंत्री लगभग हर साल दिवाली मनाने के लिए जवानों के बीच पहुंचे हैं। कुछ साल पहले उन्होंने कहा था- हमारी सरहदों पर तैनात जवान हमें महफूज रखते हैं और उनकी वजह से ही हम त्योहार मना पाते हैं। पीएम जवानों के बीच पहुंचते हैं। उन्हें मिठाइयां खिलाते हैं और हालचाल पूछते हैं। मोदी जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और राजस्थान में भी जवानों के साथ दिवाली मना चुके हैं। पांच साल पहले वे उत्तराखंड के चमौली जिले पहुंचे थे और वहां तैनात भारतीय तिब्बती सीमा पुलिस (कळइढ) के साथ दिवाली मनाई थी। 2017 में वे गुरेज सेक्टर पहुंचे थे। 2018 में वे उत्तराखंड पहुंचे थे।