March 28, 2024
उज्जैन। महाकाल मंदिर में आज मंगलवार की शाम हुई संध्या आरती में धनतेरस पर्व के दौरान पुजारियों ने फुलझड़ियां जलाकर दिवाली की शुरुआत की। परंपरा अनुसार महाकाल मंदिर में 5 दिनी दीप पर्व की शुरुआत धनतेरस से की जाती है। पुजारियों ने आज हुई संध्या आरती में भगवान महाकाल भोग लगाकर आरती के साथ फुलझड़ियां भी छोड़ी और दीपावली पर्व की शुरुआत की।