April 19, 2024

ब्रह्मास्त्र अयोध्या। लंका विजय और वनवास समाप्ति के बाद भगवान राम के अयोध्या वापस लौटने की खुशी के दीपोत्सव में आज रामनगरी साढ़े सात लाख दीयों से जगमगाएगी। राम की पैड़ी पर आयोजित इस भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम में 36 हजार लीटर तेल का इस्तेमाल होगा। 12 हजार वॉलिंटियर आज एक नया वलर््ड रिकार्ड बनाएंगे जिसे दुनिया के कोने-कोने से लोग देखेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सूबे की सत्ता संभालने के बाद पहले साल में ही यानी 2017 में ही दीपोत्सव कार्यक्रम की शुरूआत की थी। उस साल करीब 1.80 लाख दीये जलाए गए थे।