March 29, 2024

 नंदीहॉल में मंदिर समिति के अधिकारी भी हुवे शामिल

ब्रह्मास्त्र उज्जैन। महाकाल मंदिर में आज मंगलवार को सबसे पहले धनतेरस की पूजा की गई। इसके बाद जगह-जगह धनतेरस मनाई जा रही है। उज्जैन की परंपरा के अनुसार यहां हर त्योहार राजाधिराज महाकाल के दरबार में मनाया जाता है। इसके बाद शहर में मनता है। महाकाल मंदिर में सबसे पहले आज सुबह 9 बजे नंदीहॉल में पुरोहितगण एकत्रित हुवे व भगवान महाकाल व धनतेरस पर महालक्ष्मी, गणेश, सरस्वती, कुबेर और भगवान धनवंतरी का ध्यान कर पूजन अर्चन किया गया। इसके पश्चात आरती कर मिठाई बांटी गई। पुरोहित समिति के पंडित अशोक शर्मा, पंडित लोकेंद्र व्यास ने बताया कि पूजन के दौरान मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक गणेश धाकड़  सहित सभी अधिकारीगण शामिल हुवे। पुरोहितों द्वारा सभी का सम्मान किया गया। पुरोहितों की पूजा के बाद मंदिर समिति के कार्यालय में भी धनतेरस का पूजन हुवा।