March 28, 2024

नई दिल्ली। यूपी विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं को साधने के लिए कांग्रेस ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कुछ दिन पहले चुनाव में 40% टिकट महिलाओं को देने का ऐलान किया था। अब उन्होंने महिलाओं के लिए अलग से घोषणापत्र जारी कर दिया है। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर महिलाओं के लिए अलग से घोषणापत्र जारी किया, जिसमें उन्होंने छात्राओं को स्मार्टफोन और स्कूटी देने का वादा किया है। इसके साथ ही बुजुर्ग महिलाओं और विधवाओं को हर महीने 1 हजार रुपए पेंशन देने का ऐलान भी किया है।