April 26, 2024

ब्रह्मास्त्र मुंबई। क्रूज ड्रग्स केस में फंसे आर्यन खान की 27 दिन बाद आखिरकार जेल से रिहाई हो गई है। वे सुबह 11 बजे आर्थर रोड जेल से बाहर आए। उन्हें लेने के लिए पिता शाहरुख खान खुद आर्थर रोड जेल पहुंचे थे। शाहरुख की रेंज रोवर गाड़ी जेल के गेट पर लगी थी, आर्यन गेट से निकलकर सीधे गाड़ी में बैठ गए। शाहरुख और उनका काफिरा अभी रास्ते में हैं और कुछ देर में वे मन्नत यानी अपने घर पहुंच जाएंगे।
उधर मन्नत के बाहर भी आर्यन के इंतजार में फैंस की भीड़ जमा है। भीड़ को काबू में रखने के लिए पुलिस भी मुस्तैद है।
आज सुबह 5.30 बजे आर्थर रोड जेल की जमानत पेटी खोली गई, जिसके बाद आर्यन की जमानत के कागज जेल के अंदर पहुंच गए। वहीं आर्यन के दोस्त अरबाज की रिहाई शाम तक हो पाएगी। अरबाज के पिता असलम मर्चेंट ने खुद ये जानकारी दी है।