April 19, 2024

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में मंगलवार को हुए ग्रेनेड हमले में कम से कम छह नागरिक घायल हो गए। मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने कहा कि बांदीपोरा के सुंबल पुल क्षेत्र में हुए हमले का उद्देश्य सुरक्षा बलों को निशाना बनाना था। इससे पहले पीटीआई ने बताया था कि रविवार को केंद्र शासित प्रदेश के शोपियां जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की एक बटालियन पर आतंकवादियों ने हमला किया था जिसके बाद क्रॉस फायरिंग में एक नागरिक की कथित रूप से मौत हो गई।