March 29, 2024

ब्रह्मास्त्र इंदौर। अब तक हुई बारिश के हिसाब से शहर के आसपास डैम और तालाबों की स्थिति के अनुसार इंदौर के एक बड़े क्षेत्र को जल प्रदाय करने वाला यशवंत सागर पूरी क्षमता के साथ भरा हुआ है। 19 फीट क्षमता वाले इस तालाब में 19 फीट पानी है। यही स्थिति पीपल्यापाला तालाब की भी है। वहां 22 फिट पानी है। कुछ ऐसे तालाब भी हैं जिनकी जो क्षमता से कम भरे हैं।

यशवंत सागर- भराव क्षमता- 19 फीट, अब तक जलभराव की स्थिति- 19.0 फीट।
बड़ी बिलावली- भराव क्षमता- 34 फीट। अब तक जलभराव की स्थिति- 26.0 फीट

छोटी बिलावली- भराव क्षमता- 12 फीट। अब तक जलभराव की स्थिति- 10.10 फीट

बड़ा सिरपुर- भराव क्षमता- 16 फीट। अब तक जलभराव की स्थिति- 15.0 फीट

छोटा सिरपुर- भराव क्षमता- 13 फीट। अब तक जलभराव की स्थिति-13.0 फीट।

पीपल्यापाला- भराव क्षमता – 22 फीट। अब तक जलभराव की स्थिति – 22.0 फीट।

लिंबोदी- भराव क्षमता – 16 फीट। अब तक जलभराव की स्थिति – 6.0 फीट