April 25, 2024

नई दिल्ली। पहले से ही महंगाई की मार झेल रही आम जनता के लिए एक और बुरी खबर है। दरअसल, माचिस की डिब्बी के दाम बढ़ने जा रहे हैं। करीब 14 साल बाद माचिस के दाम बढ़े हैं। खबर के मुताबिक अगले महीने से माचिस के दाम 1 रुपए बढ़ जाएंगे। इस बढ़ोतरी के बाद माचिस की नई कीमत 2 रुपए होगी। कीमत में बढ़ोतरी का ये फैसला आॅल इंडिया चैंबर आॅफ मैचेस की बैठक में लिया गया। आपको बता दें कि इस बैठक में पांच प्रमुख माचिस उद्योग निकायों के प्रतिनिधि शामिल थे। इन्होंने सर्वसम्मति से माचिस के दाम बढ़ाने का फैसला लिया है।