March 29, 2024

विश्व ब्राह्मण समाज संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री दर्जा प्राप्त योगेंद्र महंत ने कई सामाजिक हस्तियों को किया सम्मानित

ब्रह्मास्त्र इंदौर। प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल आज सुबह हेलीकॉप्टर से इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे। यहाँ राज्यपाल को कलेक्टर मनीष सिंह ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। एयरपोर्ट से राज्यपाल रेसीडेंसी कोठी के लिए रवाना हो गए। समाचार लिखे जाने तक वे रविंद्र नाट्य गृह में आयोजित सेवा अलंकरण समारोह में शिरकत कर रहे थे। सम्मान समारोह में प्रदेश की विशिष्ट प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। विश्व ब्राह्मण समाज संघ के मध्यप्रदेश सेवा अलंकरण समारोह में समाज के कल्याण और विकास में योगदान देने वाले विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली विभूतियों को राज्यपाल की ख़ास मौजूदगी में पूर्व राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त व विश्व ब्राह्मण समाज संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. योगेन्द्र महंत ने सम्मानित किया।
राज्यपाल दोपहर 3 बजे सेज यूनिवर्सिटी के कल्पवृक्ष सभागार में प्रथम दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वे शाम 5 बजे पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन से भेंट करने उनके निवास पहुंचेंगे और शाम 5.40 बजे रेसीडेंसी पहुंचकर रात को विश्राम यहीं करेंगे। 23 अक्टूबर को वे सुबह 9.40 बजे पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज का भ्रमण करेंगे। इसके बाद 11 बजे इंदौर सेंट्रल जेल में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। दोपहर 3 बजे वे हेलीकॉप्टर से भोपाल के लिए रवाना होंगे।