April 20, 2024
उज्जैन। कर्ज से परेशान व्यक्ति ने बीती रात फांसी लगाने का प्रयास किया परिजनों ने उसे बचाया तो कुछ देर बाद गला काट लिया।
निजातपुरा में रहने वाला संतोष पिता गोविंद सिंह खत्री सेल्समैन का काम करता है। उसने दो कंपनियों से बेचने के लिए माल लिया था। आधे पैसे जमा किए और आगे की रिकवरी कंपनी ने निकाल दी। जिसके चलते वह कर्ज में फस गया। बाजार से भी कुछ उधारी नहीं आने पर उसकी आर्थिक स्थिति बिगड़ गई। जिसके चलते बीती रात उसने पहले रस्सी का फंदा बनाकर गले में डाला लेकिन परिजनों ने देख लिया और उसे बचाकर नीचे उतारा। कुछ देर बाद उसने कटर से अपना गला काट लिया। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने भर्ती कर मामले की सूचना पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है घायल के बयान दर्ज किए जाएंगे।