April 24, 2024

अहमदाबाद। गुजरात के कडोदरा के वरेली में आज तड़के एक पैकेजिंग फैक्ट्री में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, इस घटना में 125 लोगों को बचाया गया। बारडोली डिवीजन के डीएसपी रूपल सोलंकी ने इसकी जानकारी दी है। आपको बता दें कि इस दौरान कई मजदूर पांचवी मंजिल से जान बचाने के लिए कूद पड़े। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, राहत और बचाव अभियान समाप्त हो गया है।

सूरत फायर ब्रिगेड के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 4.00 बजे की है। जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की 10-12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। चार घंटे तक चले इस अभियान में 125 से अधिक लोगों को बचाया गया।