March 28, 2024
उज्जैन। आगर रोड पर आज सुबह 6 बजे के लगभग महिला के ऊपर ट्रक चल गया। जिस का बच पाना मुश्किल नजर आ रहा है। डॉक्टरों ने उसे इंदौर रेफर कर दिया है।
राघवी टीआई रोहित पटेल ने बताया कि आगर रोड पर ग्राम घोंसला से आधा किलोमीटर दूर सड़क किनारे महिला के ऊपर से ट्रक गुजर गया। महिला के शरीर का निचला हिस्सा पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही सुबह 6 बजे पुलिस मौके पर पहुंची थी। चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो चुका था। महिदपुर से 108 एंबुलेंस बुलाकर महिला को उज्जैन जिला अस्पताल भेजा गया। उसकी जान बच पाना मुश्किल नजर आ रही थी डॉक्टरों ने इंदौर रेफर किया है। महिला की पहचान करने पर सामने आया कि महाकाल मंदिर के आसपास की रहने वाली गीता पति दिलीप माली 45 वर्ष है। वह सड़कों पर कचरा प्लास्टिक की पॉलीथिन एकत्रित करने का काम करती है। संभावना प्रतीत हो रही है कि वह थक कर सड़क किनारे सोई थी उसी दौरान दुर्घटना हुई है। फिलहाल मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरे देखकर दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।