April 19, 2024
उज्जैन। आज सुबह परिजन युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। युवक ने गले में मौत का फंदा डाला था।
पवासा थाना पुलिस ने बताया कि मक्सी रोड स्थित पंचकुआ शंकरपुर में बंद पड़े दोना पत्तल के गोदाम में आज सुबह श्री राम पिता शंकरलाल मालवीय 30 वर्ष की लाश रस्सी के फंदे पर लटकी मिली है। मृतक के पिता गोदाम में चौकीदारी का काम करते हैं। मृतक मजदूरी करता था और रात को गोडाउन में सोने के लिए जाता था। मृतक के पास सुसाइड नोट मिला है जिसमें पत्नी के नहीं आने का उल्लेख लिखा हुआ है। पत्नी से विवाद की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है।