April 16, 2024

ब्रह्मास्त्र मुंबई। शाहरुख खान के बेटे आर्यन की जमानत अर्जी पर आज मुंबई के सेशंस कोर्ट में सुनवाई होगी। क्रूज ड्रग्स पार्टी मामले में आर्यन 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं, उन्हें आर्थर रोड जेल में रखा गया है। शाहरुख ने आर्यन के लिए मुंबई के नामी वकील अमित देसाई को हायर किया है। वे सतीश मानशिंदे के साथ मिलकर इस केस की पैरवी करेंगे।