April 25, 2024

ब्रह्मास्त्र इंदौर। इंदौर में गरबे में मुस्लिम लड़कों को एंट्री देने की बात पर हंगामा हो गया। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने आपत्ति जताते हुए कार्यक्रम रोकने को कहा। एएसपी, सीएसपी सहित आसपास के थानों से पुलिस मौके पर पहुंची। गरबे का आयोजन गांधी नगर इलाके के आॅक्सफोर्ड कॉलेज में संचालक ने कराया था। हिंदूवादी संगठन संचालक पर लव जिहाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। पुलिस आयोजक सहित चार लड़कों को थाने ले आई। पांचों पर 188 में कार्रवाई की।