April 18, 2024
उज्जैन। देवास रोड की कॉलोनी में रहने वाले शिक्षक दंपति के पुत्र ने बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फंदा गले में डालने से पहले अंग्रेजी में 8 लाइन का सुसाइड नोट भी लिखा।
नागझिरी थाने के एसआई सलीम खान ने बताया कि गायत्री इंकवेल कॉलोनी में रहने वाले अनसिंह तराना शासकीय स्कूल में प्रिंसिपल है। उनकी पत्नी नरवर में शिक्षिका है। शनिवार दोनों अपनी ड्यूटी पर गए थे। शाम को लौटने पर पुत्र रितेश 22 वर्ष दिखाई नहीं दिया। देर रात खाना खाने के लिए पुत्र को तलाशा गया। कुछ पता नहीं चल पाया। भाई जब कमरे में पहुंचा तो उसने रितेश को फंदे पर लटका पाया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ। जो अंग्रेजी में 8 लाइन का लिखा हुआ था। एस आई के अनुसार रितेश ने आत्महत्या से पहले लिखा था कि वह बहुत कुछ बताना चाहता है लेकिन बता नहीं पा रहा है। मर्जी से आत्महत्या कर रहा हूं। परिजनों के अनुसार रितेश पढ़ाई में होनहार था और बी फार्मा किया था। मामले में मर्ग कायम कर आज सुबह पोस्टमार्टम कराया गया है।