April 24, 2024
उज्जैन। बीती रात दो युवकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आज सुबह दोनों के पोस्टमार्टम कराए गए हैं।
जीवाजीगंज थाना क्षेत्र के नामदारपुरा मैं रहने वाले दिनेश पिता रमेश गहलोत 35 वर्ष  रात 12:30 बजे रस्सी के फंदे पर परिजनों ने लटका देखा। मामले की जानकारी पुलिस को मिलते ही घटनास्थल पहुंची और विवेचना के बाद शव जिला अस्पताल लाया गया। दिनेश द्वारा की गई आत्महत्या की वजह सामने नहीं आ पाई है लेकिन परिजनों के अनुसार आर्थिक परेशानी के चलते संभवत मौत को गले लगाया है। दूसरा घटनाक्रम भाटपचलाना थाना क्षेत्र के शांति नगर का है। रात को 17 वर्षीय किशोर शेरू पिता मुस्ताक खान ने रस्सी का फंदा बनाकर गले में डाल लिया था। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है।