March 29, 2024
उज्जैन। आज सुबह प्रेम विवाह करने वाली महिला ने जहर खा लिया। पति ने हालत बिगड़ते देखी तो जिला अस्पताल लेकर पहुंचा।
बताया जा रहा है कि सुदामा नगर में रहने वाली अमृता ने कुछ वर्ष पूर्व सेठी नगर के रहने वाले अमित के साथ प्रेम विवाह किया था। अमृता कुछ दिन पहले अपने माता-पिता के घर आ गई थी। आज सुबह वह जहर खाकर ससुराल सेठी नगर पहुंची। उसकी हालत देख पति ने पूछा तो जहर खाना बताया। अमृता को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। उसका कहना था कि पति दूसरी महिला से बात करता है। वही पति का कहना था कि बेवजह का शक करती है जिसको लेकर विवाद की स्थिति बन जाती है। फिलहाल पुलिस ने मामला जांच में लिया है। अमृता के परिजन भी जानकारी लगने के बाद अस्पताल पहुंच गए थे।