March 29, 2024

12 अक्टूबर को सुनाई जाएगी सजा; रेप और मर्डर के मामले में पहले से जेल में बंद है डेरा प्रमुख
ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम, जो पहले ही रेप के मामले में जेल में सजा काट रहा है, उसे एक हत्या के मामले में भी दोषी करार दिया गया है। पंचकूला की सीबीआई कोर्ट ने उसे और अन्य अभियुक्तों को डेरा मैनेजर रणजीत सिंह की हत्या के मामले में दोषी माना है। इन सभी को 12 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी। रणजीत सिंह की हत्या 10 जुलाई 2002 में हरियाणा के कुरुक्षेत्र में की गई थी। डेरे के सेवक रहे खट्टा सिंह ने रणजीत सिंह की हत्या का आरोप राम रहीम पर लगाया था।