April 19, 2024

ब्रह्मास्त्र बलूचिस्तान। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के हरनेई इलाके में गुरुवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसमें कम से कम 20 लोगों की मौत की खबर है। इनमें एक महिला और छह बच्चे शामिल हैं। बड़ी संख्या में लोग घायल भी हुए हैं। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6 आंकी गई। डिजास्टर मैनेजमेंट के अधिकारियों का कहना है कि रेस्क्यू शुरू कर दिया गया है। मृतकों का आंकड़ा और बढ़ सकता है।