April 19, 2024

बाराबंकी। यूपी के बाराबंकी में गुरुवार को टूरिस्ट बस और ट्रक की टक्कर में 14 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 30 घायल हैं। इनमें कई गंभीर हैं। सभी घायलों को अस्पताल शिफ्ट कराया गया है। बस दिल्ली से बहराइच जा रही थी। इसमें 60-70 यात्री थे। हादसा देवा इलाके में बबुरी गांव के पास तड़के 5 बजे के करीब हुआ।
प्रशासन ने घायलों की जानकारी के लिए कंट्रोल रूम नंबर- 9454417464 जारी किया है।
सीमएओ राम सिंह ने बताया कि हादसे में 12 पुरुष, एक महिला और एक बच्चे की जान गई है। पुलिस ने बताया कि बस की स्पीड तेज थी और सड़क पर अचानक आई गाय को बचाने में ट्रक और बस की टक्कर हुई है। हालांकि, एक घायल महिला यात्री ने आरोप लगाया कि बस वाले शराब के नशे में थे। उसका इशारा ड्राइवर और कंडक्टर की तरफ था।