April 25, 2024

भाभी ने 14 साल की ननद की आंखों पर पट्टी बांधी, पेट में चाकू घोंप कुएं में धकेला
ब्रह्मास्त्र मंदसौर। मंदसौर की व्यास कॉलोनी की रहने वाली 14 साल की हर्षिता श्रोत्रिय की मौत के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने बताया कि हर्षिता की हत्या उसकी भाभी ने की है। भाभी को घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। भाभी पति को हर छोटी-छोटी बात बताने पर ननद से नाराज रहती थी। कई बार पति-पत्नी के बीच विवाद हो जाता था। भाभी के बताने पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू और खून से सनी साड़ी बरामद कर लिया है।
यह था मामला
2 अक्टूबर को हर्षिता का शव घर के पास ही बनी कुइयां (छोटा कुआं) में मिला था। पिता सुरेश श्रोत्रिय ने बेटी की हत्या का आरोप अपनी बहू रश्मि और उसके पिता पर लगाया था। पुलिस ने बहू और उसके पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो पता चला कि बहू ने ही हर्षिता की हत्या की है। हालांकि पिता घटना से अनजान थे।