April 16, 2024

ब्रह्मास्त्र इंदौर। पहले डोज के वैक्सीन में देश में नंबर वन पर रहे इंदौर के लिए कोरोना का खतरा कम नहीं हुआ है। अभी भी सतर्क रहने की जरूरत है। इंदौर जिले में 24 घंटे में 32 पॉजिटिव आए हैं। इसमें शहर के दो और महू कैंट एरिया में 30 कोरोना संक्रमित मिले हैं, ये सभी सैनिक बताए जा रहे हैं। महू कैंट एरिया में एक दिन पहले बुधवार को पांच मरीज सामने आए थे। बताया जा रहा है कि जो सैनिक पॉजिटिव आए हैं, वे बाहर से ट्रेनिंग लेकर लौटे हैं। गुरुवार देर रात जारी बुलेटिन में मिलिट्री हॉस्पिटल में एक दिन में 30 पॉजिटिव पाए जाने की सूचना दी गई है। उटऌड डॉ. बीएस सैत्या ने बताया कि गुरुवार को 8552 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 8512 निगेटिव और 32 पॉजिटिव पाए गए। सीएमएचओ और स्वास्थ्य विभाग की टीम मिलिट्री हॉस्पिटल पहुंची और संक्रमितों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। किसी को गंभीर लक्षण नहीं है। खास बात यह कि अब एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर अब 53 हो गई है। दो दिन पहले यहां संख्या 21 थी। अचानक यह संख्या बढ़ने से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है।