April 24, 2024
उज्जैन। पुराने विवाद में राजीनामे इसी बात को लेकर आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने दो घरों में घुसकर तोड़फोड़ की और महिलाओं के साथ मारपीट की। पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ दो मामले दर्ज किए हैं।
चिमनगंज थाना पुलिस ने बताया कि बीती रात संपत नगर में रहने वाली रेखा बाई पति महेश बरगुंडा के घर में बदमाश चंचल श्याम सूरज गणेश गुड्डू नाना दिलीप और रोहित ने घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और रेखा बाई के साथ मारपीट की। बदमाशों ने समीप ही मंगल नगर में रहने वाली पवित्रा पति विक्रम सिलोदिया के घर में घुसकर भी हंगामा करते हुए सामान भेज दिया और मारपीट कर भाग निकले। घटनाक्रम की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। दोनों महिलाओं की शिकायत पर बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। महिलाओं ने बताया कि बदमाशों से पूर्व में विवाद हुआ था जिसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई थी। इसी बात को लेकर बदमाशों ने राजीनामे का दबाव बनाया था। मना करने पर देर रात घर में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट की है।