March 29, 2024

ब्रह्मास्त्र44 बैंगलुरु। एक परिवार के पांच सदस्य, जिसमें चार वयस्क और एक नौ महीने का बच्चा शामिल है, शुक्रवार को अपने घर पर मृत पाए गए। बेंगलुरु के ब्यादरहल्ली पुलिस ने इसी पुष्टि की है। सभी सदस्यों के शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिले थे। पुलिस के मुताबिक, संभवत: चार दिन पहले इनकी मौत हुई है। आशंका जताई जा रही है कि चारों की मौत आत्महत्या से हुई है।
मृतकों की पहचान भारती (51), उनकी बेटियों सिंचना (34) और सिंधुरानी (34), उनके बेटे मधुसागर (25) और एक बच्चे के रूप में हुई है। घर में दो साल की बच्ची प्रेक्षा भी मिली थी। टाइम्स आॅफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, बच्ची को अस्पताल भेजा गया है। घटना के वक्त भारती का पति शंकर घर पर नहीं था। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) ने कहा कि घटना का पता तब चला जब मकान मालिक ने शुक्रवार शाम को पुलिस को फोन किया। उन्होंने सूचित किया कि किरायेदारों का फोन नहीं मिल रहा है और घर पर ताला लगा हुआ है।