April 25, 2024

जीप ने मारी तेज टक्कर, सभी लोग आॅटो से अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे, आॅटो ड्राइवर घायल, मरने वालों में दो महिलाएं, तीन पुरुष शामिल
ब्रह्मास्त्र राजगढ़। राजगढ़ से 3 किलोमीटर दूर ब्यावरा रोड पर गुरुवार सुबह 9 बजे तूफान वाहन ने आॅटो में टक्कर मार दी। हादसे में आॅटो में सवार 5 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं। सभी लोग एक ही परिवार के हैं। वे किसी रिश्तेदार के यहां अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए राजगढ़ जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक, ब्यावरा के पिपलिया चौकी क्षेत्र में हिरण खेड़ी गांव के रहने वाले एक ही परिवार के 6 लोग आॅटो से राजगढ़ जा रहे थे। यहां उन्हें किसी रिश्तेदार के यहां अंतिम संस्कार में शामिल होना था।
सड़क पर लगा जाम, आॅटो को जेसीबी की मदद से हटवाया
इसी दौरान राजगढ़ से करीब 3 किलोमीटर दूर एनएच-52 पर एक तूफान वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एएसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि आॅटो ड्राइवर बबलू घायल हो गया। एक अन्य व्यक्ति सुरक्षित है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के कारण सड़क पर जाम लग गया था। पुलिस ने जेसीबी की मदद से आॅटो को हटवाया, तब जाकर यातायात चालू हो पाया।