March 29, 2024

ब्रह्मास्त्र मुंबई। शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा का पोर्नोग्राफी केस में उनकी मुश्किलों दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही हैं। इस केस में गिरफ्तार हुए राज कुंद्रा जहां अपनी जमानत की राह देख रहे हैं। वहीं अब उनके खिलाफ मुंबई क्राइम ब्रांच ने चार्जशीट दाखिल कर इस केस को और पेचीदा बना दिया। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी शर्लिन चोपड़ा भी इस केस की गवाह हैं। मुंबई पुलिस ने कोर्ट में 1500 पन्नों की जो चार्जशीट दाखिल किया है, उसमें कुल 43 गवाह बताए गए हैं जिनमें कई जाने माने नाम भी शामिल हैं।