April 23, 2024

ब्रह्मास्त्र भोपाल। मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में एक लाख पदों पर भर्तियां निकलेंगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया है कि कुछ ही दिनों में राज्य सरकार एक लाख पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने वाली है। शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रोजगार है। चौहान भोपाल के अचारपुरा औद्योगिक क्षेत्र में गोकुलदास एक्सपोर्ट्स लिमिटेड की रेडिमेड गारमेंट्स इकाई के भूमि-पूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने टेक्सटाईल पार्क अचारपुरा और विशेष शिक्षा क्षेत्र तथा औद्योगिक क्षेत्र अचारपुरा में जल आपूर्ति परियोजना कार्य का भी लोकार्पण किया।