March 29, 2024

ब्रह्मास्त्र उज्जैन। फिल्म अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों उज्जैन आए। हुवे है। वे यहां चल रही एक फ़िल्म की शूटिंग के लिए पहुँचे थे। उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन। भी किए। राजपाल यादव भगवान महाकाल के परम भक्त हैं। वे जब भी उज्जैन या आसपास आते है तो बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद लेना नहीं भूलते। मंदिर में उन्होंने कोरोना के नियम पालन कर बेरिकेट्स से दर्शन किए। पुरोहित नवनीत शर्मा, रूपम शर्मा ने उनका पूजन, अर्चन संपन्न कराया। राजपाल यादव गणेश चतुर्थी के शुभ मौके पर उज्जैन आए और महाकाल के दरबार में पहुंचे। दर्शन के दौरान उन्होंने मंदिर में लोगों के साथ फोटो भी खिंचवाए है। यादव जाने-माने फिल्म अभिनेता हैं। कई चर्चित फिल्में वे नजर आए हैं। वे इन दिनों उज्जैन में चल रही एक फ़िल्म की शूटिंग में भाग लेने यहाँ आए है। फ़िल्म की शूटिंग शिप्रा नदी क्षेत्र सहित पुराने शहर की बस्ती व बाजार में की जा रही है।