March 28, 2024

न जुलूस निकलेगा और न ही सार्वजनिक कार्यक्रम होंगे
ब्रह्मास्त्र44 भोपाल। अबकी बार भी 10 दिनी गणेशोत्सव की तस्वीर बदली हुई रहेगी। बड़ी मूर्तियां स्थापित नहीं हो सकेगी। न जुलूस निकलेगा और न ही सार्वजनिक कार्यक्रम किए जा सकेंगे। इसे लेकर जिला प्रशासन जल्द गाइडलाइन जारी रहेगा। कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए गाइडलाइन जारी होगी। हालांकि, भक्तों की संख्या में छूट दी जा सकती है।
जिला प्रशासन गणेश उत्सव मनाने के लिए भी सशर्त छूट ही देगा। एनजीटी के आदेश का सख्ती से पालन किया जाएगा। भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया इसे लेकर पहले ही स्थिति साफ कर चुके हैं। वर्तमान में पीओपी की मूर्ति प्रतिबंधित की गई है। सिर्फ मिट्टी या गोबर की मूर्तियां बनाने की अनुमति ही है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेश के अनुसार 5 से 6 फीट से ज्यादा ऊंची मूर्तियां बनाने की भी अनुमति नहीं है। पंडाल, मूर्ति, भक्तों की संख्या आदि को लेकर जिला प्रशासन सशर्त छूट देगा। हालांकि, पिछली बार जैसी सख्ती नहीं रहेगी। अबकी बार प्रशासन विसर्जन के लिए जगह तय कर सकता है।