March 29, 2024
ब्रह्मास्त्र उज्जैन। मध्यप्रदेश के महामहिम राज्यपाल मंगू भाई पटेल सोमवार को उज्जैन आए। नगर प्रवास के दौरान वे सुबह 10:40 बजे महाकाल मंदिर पहुंचे और बेरिकेट्स से उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन, पूजन किया तथा भोग आरती में भी सम्मिलित हुए।
पूजन-अभिषेक पुजारी संजय शर्मा द्वारा सपन्न करवाया गया। महाकाल मंदिर प्रबंध समिति द्वारा महामहिम का स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेट कर किया। इस दौरान विधायक पारस जैन एवं मंदिर प्रबंध समिति की सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल आदि मौजूद थे। राज्यपाल पटेल महाकाल से महर्षि सांदीपनि आश्रम पहुंचे। वहां उन्होंने महर्षि सांदीपनि, भगवान श्री कृष्ण, सुदामा और बलराम के दर्शन कर पूजन अर्चन किया। पूजन-अर्चन आश्रम के पुजारी पं. रूपम व्यास, पं. राहुल व्यास द्वारा संपन्न कराया गया। श्री पटेल ने सांदीपनि आश्रम में स्थित श्री कुंडेश्वर महादेव और श्री सर्वेश्वर महादेव के भी दर्शन किए। राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी पर्व की शुभकामनाएं दी ।