April 19, 2024

ब्रह्मास्त्र मुंबई। अभिनेता अरमान कोहली को नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो ने गिरफ्तार कर लिया है। आज उनकी कोर्ट में पेशी होनी है। ड्रग्स मामले में शनिवार की शाम को एनसीबी ने उनके घर पर छापेमारी की थी। इस दौरान उनके घर से ड्रग्स बरामद की गई। अरमान कोहली के अलावा ड्रग पेडलर अजय राजू सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। एनडीपीएस एक्ट 21(ए), 27(ए), 28, 29, 30, व 35 के तहत उनकी गिरफ्तारी हुई है। शनिवार की शाम को एनसीबी ने मुंबई के अंधेरी स्थित अरमान कोहली के घर पर छापा मारा था। उनके घर से कोकीन मिला था।