April 25, 2024

ब्रह्मास्त्र इंदौर। डीआईजी ऑफिस पर कल हिंदू वादियों का प्रदर्शन था और आज कांग्रेस ने कलेक्टोरेट का घेराव कर दिया। हिंदू त्योहारों पर ही धारा 144 क्यों? जबकि जन आशीर्वाद यात्रा होंने दी गई। इसी के विरोध में कांग्रेस आज मौन चल यात्रा राजवाड़ा से इकट्ठा होकर कलेक्ट्रेट तक जा रही है। समाचार लिखे जाने तक राजवाड़ा पर सभी दूर से कांग्रेसियों का जमावड़ा होना शुरू हो गया था। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव ने बताया कि
कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता सम्मिलित होकर आने वाले त्योहारों के लिए गणेश जी की मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम, जन्माष्टमी की शोभायात्रा, वाल्मीकि समाज की यात्रा आदि सभी धर्मों की यात्राओं व कार्यक्रमों की अनुमति के लिए कलेक्टर को आवेदन देने जा रहे हैं।