March 28, 2024

ब्रह्मास्त्र  मुंबई । सॉफ्टपोर्न केस में शुक्रवार को एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा से मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने 8 घंटे की पूछताछ की है। एक्ट्रेस दोपहर 12.15 मिनट पर क्राइम ब्रांच के प्रॉपर्टी सेल के आॅफिस में पहुंची थी और रात 8 बजे सेल के आॅफिस ने निकली। एक्ट्रेस अपने साथ कुछ डोक्युमेंट भी लेकर आईं हैं। शर्लिन का पोर्न केस में गिरफ्तार और जेल में बंद राज कुंद्रा की फर्म ‘आर्म्सप्राइम मीडिया’ के साथ कॉन्ट्रैक्ट था। ये कॉन्ट्रैक्ट भारत के बाहर की कपंनियों के कुछ ऐप के लिए अश्लील कंटेंट उपलब्ध कराने का था।

शर्लिन ने राज कुंद्रा पर लगाए थे गंभीर आरोप
शर्लिन ने भी राज कुंद्रा पर कई आरोप लगाए थे। शर्लिन के मुताबिक, राज कुंद्रा ने ही उन्हें एडल्ट फिल्मों के बिजनेस में धकेला है। राज ने उन्हें एडल्ट कंटेंट में काम करने को कहा था। पहले एक रोल आॅफर किया गया फिर बाद में एडल्ट कंटेंट बनाने को कहा। राज ने उन्हें अपने हॉटशॉट ऐप के लिए शूट करने के लिए कहा था। हालांकि, इसके लिए शर्लिन चोपड़ा ने मना कर दिया था।
शर्लिन ने राज के खिलाफ की थी ऋकफ
शर्लिन ने अप्रैल 2021 में राज के खिलाफ एफआईआर भी की थी। राज 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में हैं। उन्हें निचली अदालत ने 28 जुलाई को जमानत देने से इंकार कर दिया है।
शर्लिन को गिरफ्तारी का डर था, मिली है अग्रिम जमानत
शर्लिन को पहले ही मुंबई पुलिस के साइबर सेल ने 2020 में आर्म्सप्राइम के खिलाफ दर्ज ऋकफ में आरोपी के रूप में पेश किया था। क्राइम ब्रांच ने उन्हें 26 जुलाई, 2021 को पोर्न फिल्म रैकेट मामले में एक बयान दर्ज करने के लिए बुलाया था, जिसके बाद उन्होंने अग्रिम जमानत के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया। अपनी याचिका में कहा कि उन्हें राज कुंद्रा की तरह गिरफ्तारी का डर है। अदालत ने 28 जुलाई को गिरफ्तारी के खिलाफ शर्लिन को सुरक्षा मुहैया कराई है।