April 19, 2024

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली।
गुरुवार को जिस तरह भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा था। उसी तरह आज यानी शुक्रवार 6 अगस्त को भारतीय महिला हॉकी टीम के पास भी ब्रॉन्ज मेडल जीतने का मौका था, जिसे महिला टीम भुना नहीं पाई। कांस्य पदक मैच में भारत को 3-4 से हार मिली।
पुनिया पहुंचे सेमीफाइनल में, विक्ट्री बाय फॉल
भारतीय पहलवान बजरंज पुनिया ने शानदार खेल दिखाते हुए लगातार दूसरे मुकाबले में दमदार जीत हासिल की। इरान के विरोधी मुतार्जा को पटखनी देकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। पहले राउंड में पिछड़ने के बाद बजरंग ने शानदार दांव लगाया और मुर्ताजा को चित करते हुए विक्ट्री बाय फॉल से जीत हासिल की और पदक की तरफ अगला कदम बढ़ाया।
अदिति जीत सकती हैं पदक
महिला गोल्फर अदिति अशोक तीसरे दौर में तालिका में दूसरे स्थान पर हैं। फाइनल में एक दिन शेष है और अगर वह इसे बनाए रखती हैं, तो वह भारतीय टीम के लिए रजत पदक जीत सकती हैं। कल भी खराब मौसम की संभावना है। ऐसे में सभी भारतीय उम्मीद लगा रहें होंगे कि मौसम खराब रहे और भारत पदक जीत जाए।