April 24, 2024

होशंगाबाद। टोक्यो ओलिंपिक में गुरुवार सुबह अर्जेंटीना से हुए मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम ने शानदार जीत दर्ज की। जीत के साथ मप्र के इटारसी के चांदौन गांव के विवेक सागर प्रसाद ने ओलिंपिक में पहला गोल किया। सागर ओलिंपिक में हॉकी टीम में मप्र से इकलौते खिलाड़ी हैं। भारतीय हॉकी टीम की तीसरी जीत के साथ क्वार्टर फाइनल तय हो गया। टोक्यो ओलिंपिक में गुरुवार सुबह 6 बजे से अर्जेंटीना और भारत के बीच मुकाबला शुरू हुआ। 3 -1 से भारत की टीम ने जीत दर्ज की। दो गोल दूसरे खिलाड़ियों ने किए।