April 25, 2024

गहना वशिष्ठ और राज की कंपनी के तीन प्रोड्यूसर्स पर केस दर्ज
दैनिक ब्रह्मास्त्र मुंबई।मुंबई के सॉफ्ट पोर्न केस में नया मोड़ आ गया है। राज कुंद्रा के बाद अब उनका लगातार सपोर्ट कर रही एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ और राज की कंपनी के 3 प्रोड्यूसर्स के खिलाफ मुंबई के मालाड के मालवाणी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। गहना वशिष्ठ इससे पहले इसी तरह के एक अन्य मामले में अरेस्ट भी हो चुकी हैं। इन चारों पर हॉटशॉट और कुछ अन्य ऐप के लिए अश्लील कंटेंट बनाने का आरोप है। इन चारों पर यह एफआईआर एक मॉडल और उनकी फिल्म में काम कर चुकी एक एक्ट्रेस ने दर्ज करवाई है। अपनी कंप्लेंट में एक्ट्रेस ने कहा है कि हॉटशॉट्स ऐप के लिए पोर्न शूट करने को उन्हें मजबूर किया गया था। अगर वे मना करती थीं, तो उन्हें कॉन्ट्रैक्ट और एफआईआर की धमकी दी जाती थी। आज इस केस को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल को सौंप दिया जाएगा।