March 29, 2024

 

मुंबई। मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में बुरी तरह से फंस गए हैं। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

मुंबई पुलिस ने बुधवार को राज कुंद्रा  के मुंबई स्थित विआन इंडस्ट्रीज लिमिटेड के ऑफिस और कुछ अन्य ठिकानों पर छापेमारी की। मुंबई पुलिस ने राज कुंद्रा के ऑफिस में लगे कुछ कम्प्यूटर्स की हार्ड डिस्क को जब्त किया और सर्वर को सीज कर दिया। यहां से पुलिस को पॉर्न वीडियोज भी मिले हैं, जिन्हें जब्त कर लिया गया है। विआन इंडस्ट्रीज लिमिटेड में कुल 10 एक्टिव डायरेक्टर हैं, जिनमें बॉलीवुड एक्ट्रेस और राज कुंद्रा की पत्नी शिल्पा शेट्टी का भी नाम है।

पूछताछ और बड़े नामों का खुलासा हो सकता है। इस केस में अब तक राज सहित 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।