April 25, 2024

उज्‍जैन। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज 11 जुलाई को तीन घंटे में स्मार्ट सिटी अंतर्गत स्वीकृत करीबन 53.66 करोड़ रुपये की लागत के विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का शिलान्यास कर रहे हैं।
उज्जैन में अत्याधुनिक होजयरी वस्त्र निर्माण इकाई का भूमि-पूजन करेंगे। बेस्ट कॉर्पोरेशन कंपनी द्वारा इस वस्त्र निर्माण इकाई में 60 करोड़ रूपये का निवेश किया जायेगा। इकाई के पूर्ण होने पर 4 हजार लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा।
मुख्यमंत्री श्री चौहान तहसील महिदपुर के पं. सूर्यनारायण संकुल में निर्मित ऑडिटोरियम का ई-लोकार्पण करेंगे। साथ ही माधव नगर हॉस्पिटल व नागदा में स्थापित किये गये ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन करेंगे। वे उज्जैन जिले में शत-प्रतिशत टीकाकरण करने वाली 41 ग्राम पंचायतों के सरपंचों का सम्मान भी करेंगे। साथ ही 52 करोड़ रूपये की लागत के स्मार्ट सिटी के विभिन्न 8 निर्माण कार्यों का शिलान्यास भी होगा।

उज्जैन, इंदौर के बाद आज दिल्ली दरबार भी जाएंगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान महाकाल दर्शन के बाद योजनाओं का खाका देखेंगे।भावी उद्योग परियोजनाओं और मन्दिर विस्तार योजना की प्रगति जानेंगे। फिर इंदौर पहुंचकर सांसद शंकर लालवानी के घर जाएंगे। उसके बाद दिल्ली के लिए उड़ जाएंगे। वहां केंद्रीय मंत्रियों से भी मिलेंगे। आज रात दिल्ली में करेंगे विश्राम। सोमवार सुबह भोपाल आएंगे।