April 20, 2024

– पर्व पर लोग घर से ही पूजन, दान आदि कर पुण्यकमा रहे

– कोरोना में प्रशासन ने लगा रखा घाट-मंदिर क्षेत्र पर प्रतिबंध

उज्जैन। शनिश्चरी अमावस्या पर आज शनिवार को धार्मिक नगरी उज्जैन में लोग इंदौररोड स्थित त्रिवेणी संगम व रामघाट पर शिप्रा में नहान नहीं कर पा रहे। नवग्रह शनि मंदिर में दर्शन पर भी रोक है। प्रशासन ने यहां आवागमन तक पर पूर्व में ही आदेश जारी कर तीन दिनों के लिए प्रतितबंध लगा दिया है।

इस समय लोग अपने घरों से ही पूजन-अनुष्ठान आदि कर शनिदेव की आराधना कर उन्हें मना रहे है व पंडितों को दान कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे है। एडीएम नरेंद्र सूर्यवंशी ने बताया कि कोरोना के चलते प्रशासन ने त्रिवेणी संगम पर शनि मंदिर पर नहान व दर्शन आदि पर प्रतिबंध लगा रखा है। क्योंकि शनिश्चरी अमावस्या पर्व पर लाखों लोग उज्जैन में त्रिवेणी पर नहान व दर्शन-पूजन के लिए उमड़ते हैं। भीड़ रोकने के लिए यह रोक लगाई गई है। यह प्रतिबंध 9 जुलाई से ही लागू कर दिया था जो 11 जुलाई तक रहेगा। हालांकि अमावस्या पर्व पर श्रद्धालु महाकाल, मंगलनाथ, कालभैरव, सिद्धवट सहित अन्य प्रमुख मंदिरों में जाकर सुबह से दर्शन-पूजन आदि कर रहे हैं। इसके लिए कोई रोक नहीं है।