March 28, 2024

इन्दौर। इंदौर के महू कैंट एरिया से लगे खान कॉलोनी की एक मल्टी में गुरुवार सुबह ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना तेज था कि उसकी गूंज 2 किलोमीटर तक सुनाई दी। इसे हड़कंप मच गया। मौके पर तुरंत पुलिस, फायर ब्रिगेड और आर्मी इंटेलिजेंस पहुंच गई। जांच में पता चला कि मल्टी के एक फ्लैट में विस्फोट हुआ है। इसमें 4 लोग घायल हुए हैं। घायलों में एक डेढ़ साल का बच्चा शामिल है। पुलिस के अनुसार महू की खान कॉलोनी की मल्टी में यासीन नामक व्यक्ति किराए से रहता है। सुबह 8 बजे यासीन की पत्नी जब चाय-नाश्ता बना रही थी, उसी दौरान तेज धमाका हुआ। धमाका इतना जबरदस्त था कि गैस सिलेंडर के परखच्चे उड़ गए। जिस घर में धमाका हुआ उसका सामान बाहर सड़क तक आ गया। धमाके से दीवारें चटक गईं।