April 24, 2024

इंदौर। सावधान ..! तीसरी लहर की आहट हो चुकी है। मध्यप्रदेश में धीरे धीरे खतरनाक डेल्टा प्लस वैरीयंट के केस बढ़ रहे हैं। 30 जून को जहां सिर्फ 33 केस थे, वहीं 2 जुलाई को 43 नए केस हो गए। खुद मुख्यमंत्री सीएम शिवराज सिंह चौहान ने यह चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि दूसरा पहलू मै बताना चाहता हूँ। कई देश में कोरोना केस बढ़ रहे हैं। केरल, महाराष्ट्र में भी केस बढ़ रहे हैं।
खतरनाक डेल्टा प्लस वेरियंट वहाँ कहर बरपा रहा है।
मप्र में धीरे धीरे केस बढ़ रहे हैं। बुधवार को 33 केस थे, शुक्रवार को 43 केस हैं। मेरा प्रदेश की जनता से निवेदन है , अपील है कि कोरोना के अनुकूल व्यवहार का पालन करें,संयम बरतें। अब हम तीसरी लहर की तैयारी कर रहे हैं।
जनता असावधान न रहे। हम तीसरी लहर से भी निपटने की तैयारी कर रहे है। क्योंकि दूध का जला भी छाछ फूंक- फूंक कर पीता है। इस दौरान
टेस्टिंग जारी रहेगी। मेरा निवेदन है टेस्टिंग करवाते रहें। तीसरी लहर रोकना जरूरी है। इसलिए सबका सहयोग जरूरी है। किल कोरोना अभियान जारी रहेगा, टीकाकरण चलते रहेगा और साथ ही टेस्टिंग भी होती रहेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि वैक्सीन हमको मिलती रहे।
सभी लोग जिन्होंने पहला डोज लगवा लिया है वह दूसरा डोज जरूर लगवाएं। सीएम शिवराज बोले पूरे मप्र में सुविधाएं बढा़एंगे। बारबार बंद करने से जिंदगी बंद हो जाती है। उन्होंने कहा कि मुंबई को फिर से जल्दी बंद किया जा रहा है।