April 24, 2024

इंदौर।
शहर के रेसिडेंसी इलाके में शुक्रवार सुबह 7 बजे एक दर्दनाक हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद खउइ की मदद से दोनों के शवों को बाहर निकाला गया।
पुलिस के अनुसार, संयोगीतागंज थाना क्षेत्र में निर्माण कार्य चल रहा था। सुबह रेत से भरे डंपर को खाली करवाने के लिए ठेकेदार गोपाल अपने 12 साल के बेटे के साथ पहुंचा था। इस दौरान रेत से भरा डंपर निर्माण कार्य के समीप बने एक चेंबर में जा फंसा और पलट गया। डंपर के पलटने से पीछे खड़े पिता और पुत्र उसके नीचे दब गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। करीब 1 घंटे के बाद खउइ की सहायता से दोनों के शव बाहर निकाला गया और दोनों शवों को एमवाई अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।