April 25, 2024

उज्जैन। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थाना भैरवगढ़ क्षेत्र अंतर्गत जमीन विवाद को लेकर आज सुबह दो पक्ष भिड़ गए। बताया जा रहा है कि संघर्ष में 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस बल व चिकित्सक टीम एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंची है। फिलहाल विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।