April 20, 2024
उज्जैन।विष्णुपुरा में दंपत्ति पर पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने हमला कर दिया। दंपत्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मारपीट का केस दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। विष्णुपुरा निवासी शीला जाटवा और उसके पति प्रेम जाटवा पर पड़ोस में  रहने वाले चंद्रकांत निर्मल, चेतन, मुन्ना, लव और रेखा ने विवाद कर घर में घुसकर लाठी, तलवार से हमला कर दिया। हमले में दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है जहां उन्हें उपचार दिया जा रहा है पुलिस ने मामले में मारपीट का प्रकरण दर्ज कर हमला करने वालों की तलाश शुरू कर दी है बताया जा रहा है कि शीला की पुत्री के साथ मनीष नामक युवक छेड़छाड़ करता था जिसके खिलाफ कुछ दिन पूर्व शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने मनीष को पकड़ लिया था। इसी बात की रंजिश हमलावर और घायल दंपत्ति के परिवार के बीच शुरू हो गई थी। इसके चलते इस हमले को अंजाम दिया गया है।