March 29, 2024

उज्जैन।पान बिहार के पास ग्राम कालूखेड़ा में रहने वाली एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ गटक लिया। जिसे परिजन गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इसी दौरान परिजनों ने इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर  हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कालूखेड़ा में रहने वाली मेमूबाई पति दिलीप ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसे गंभीर अवस्था में परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। महिला को अस्पताल में भर्ती कर उपचार  दिया जा रहा था। इसी दौरान परिजनों ने इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा किया बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत किया। महिला को अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है अब उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।