April 19, 2024
उज्जैन। इंगोरिया के पास बारातियों से भरा  एक वाहन असंतुलित होकर खाई में पलटी खा गया इस हादसे में तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई  घटना सोमवार रात की बताई जा रही है।  सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां उपचार के दौरान मंगलवार सुबह एक महिला  ने दम तोड़ दिया मिली जानकारी के अनुसार इंगोरिया के पास सुनेडा से उन्हेल जा रहा बारातियों से भरा वाहन पिपलिया गांव के पास खाई में पलटी खा गया। हादसे में फुलीबाई पति आत्माराम, मानुबाई पति भोलाराम व रेशम पति सेवाराम घायल हो गई थी सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया था। इसी बीच उपचार के दौरान मंगलवार सुबह घायल रेशम बाई की मौत हो गई।